फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of students in lucknow university and BBAU for unhygienic food

एलयू में खराब खाने को लेकर मारपीट, बीबीएयू में छात्राओं ने मेस में जड़ा ताला

Thu, 20 Sep 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Sep 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
protest of students in lucknow university and BBAU for unhygienic food
लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एसपी सिंह, शिक्षकों और अधिकारियों के साथ मेस में खाना खाते हुए। - फोटो : amar ujala
लविवि व बीबीएयू में मेस की समस्या पर हंगामा कम होता नहीं दिख रहा। बुधवार का दिन भी दोनों विश्वविद्यालय में मारपीट, हंगामा, प्रदर्शन व मेस में नाम रहा। एलयू की सेंट्रल मेस में मंगलवार रात कुछ नकाबपोश आए और कर्मचारियों से मारपीट कर धमकाया एलयू प्रशासन ने चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, मामला शांत करने के लिए वीसी प्रो. एसपी सिंह ने बुधवार रात में कई शिक्षकों और अधिकारियों के साथ सेंट्रल मेस में खाना खाया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार रात कुछ नकाबपोश बदमाशों ने मेस में मारपीट की थी। सुबह जब मेस में नाश्ता बन रहा था, तब कुछ अराजकतत्वों ने आकर फिर धमकी दी। जानकारी मिलने पर प्रॉक्टर प्रो. विनोद कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मेस पहुंचे और अपने सामने नाश्ता बनवाया और बंटवाया।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि अफसरों के जाने के बाद कुछ लोग आए और फिर कर्मचारियों को धमकाया। पुलिस व अफसरों के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकले। धमकी से डर कर मेस संचालक ने दोपहर का भोजन बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस व विवि अधिकारियों की उपस्थिति में खाना बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

एएसपी ट्रांसगोमती हरेन्द्र कुमार ने बताया कि लविवि के प्रॉक्टर प्रो. विनोद सिंह की तहरीर पर सुभाष छात्रावास में रहने वाले बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल प्रजापति व उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में बीए तृतीय वर्ष के छात्र मंजीत सिंह, आदर्श कुमार वर्मा और हरिओम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

अराजकता बर्दाश्त नहीं
परिसर और मेस संचालन में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई कमी है तो शिकायत करें, कार्रवाई होगी। मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। मेस संचालकों को भी गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
- प्रो. एसपी सिंह, कुलपति, लविवि

छात्राओं ने बीबीएयू मेस में जड़ा ताला, प्रदर्शन

protest of students in lucknow university and BBAU for unhygienic food
प्रदर्शन करतीं बीबीएयू की छात्राएं - फोटो : amar ujala
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में खराब खाने के विरोध में बुधवार को छात्राओं ने मेस में ताला जड़ दिया। काले कपड़े पहनकर छात्रावास से सेंट्रल लाइब्रेरी तक मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। वहीं, कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा के सामने हुई वार्ता में मेस संचालक ने खाने में कीड़ा मिलने की बात स्वीकारी और आगे से सजगता बरतने का आश्वासन दिया।

विवि के संघमित्रा महिला छात्रावास में मंगलवार रात खाने में कीड़ा निकला था। इससे नाराज छात्राओं ने देर रात बैठक कर विरोध करने का निर्णय लिया। पहले भी कई छात्रावासों की मेस के खाने में कीड़ा मिलने व गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। उस समय भी कुलपति के साथ मेस संचालक व अधिकारियों की बैठक हुई थी पर समस्या का समाधान नहीं निकला।

नाराज छात्राओं ने सुबह पहले छात्रावास में बैठक कर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद वे मार्च निकालकर सेंट्रल लाइब्रेरी तक गईं। यहां धरना-प्रदर्शन और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं ने मेस संचालक पर कार्रवाई की मांग की। धरने की सूचना पर प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू, वार्डन पहुंचे और छात्राओं की बातें सुनीं।

इसके बाद छात्राओं की कुलपति प्रो. वर्मा से मुलाकात हुई। उन्होंने मेस संचालक को बुलाया। उसने स्वीकार किया की दाल में कीड़े थे। साथ ही कहा कि आगे से ऐसा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुलपति ने आखिरी चेतावनी दी कि आगे ऐसी शिकायत मिली तो दूसरे व्यक्ति को मेस संचालन के लिए रखा जाएगा।  

मेस की व्यवस्था पर नजर रखने को पांच छात्राएं नामित

विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि कुलपति ने पांच छात्राओं को मेस के मेन्यू व अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए नामित किया है। इसमें गड़बड़ी होती है तो वे वार्डन को सूचित करेंगी। वार्डन  विश्वविद्यालय अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाएंगे और फिर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed