फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property dealer died in accident

सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, साथी गंभीर

Thu, 28 Jan 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
property dealer died in accident
मोहनलालगंज। कोतवाली क्षेत्र में निशा ढाबा के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मालिक व उसका दोस्त अगले हिस्से में फंस गए। पुलिस ने बीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइविंग सीट पर फंसे कार मालिक व उसके दोस्त को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मालिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल दोस्त का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा रहा है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज कस्बा निवासी शशि मोहन द्विवेदी (31) एक निजी प्लाटिंग कंपनी में काम करते थे। कम्पनी के आशियाना स्थित ऑफिस से जरूरी काम निपटाकर सोमवार देर रात 11 बजे के करीब अपनी स्विफ्ट कार से दोस्त शशांक सिंह (24) के साथ घर वापस आ रहे थे। जैसे ही कार मोहनलालगंज कस्बे के निशा ढाबे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारा बने नाले पर चढ़ने के बाद बाउंड्रीवॉल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शशि मोहन व उनका दोस्त कार के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शशि मोहन व उनके दोस्त को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल शशांक सिंह को परिवारीजन ट्रॉमा सेंटर ले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवारीजनों के तहरीर देने पर केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठा पिता का साया
बेहद शालीन स्वभाव के शशि मोहन द्विवेदी उर्फ आकाश की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी सोमी, मां सरोज, बहन कृतिका, पिता विजय द्विवेदी, छोटे भाई रिशी मोहन व प्रशांत के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं दो साल के मासूम वासु के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed