{"_id":"5ab35e774f1c1bae758b6d50","slug":"property-dealer-beaten-farmer-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर ने किसान की पिटाई कर बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर ने किसान की पिटाई कर बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निगोहां
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर हाईवे के किनारे की जमीन खरीदने पहुंचे किसान को प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों की मदद से पिटाई की। किसान को मुर्गा बनाकर वीडियो क्लिप बनाई।
क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने पर किसान ने पिटाई, अपमानित करने, लूट व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर चैंपियन लाल ने बताया कि गोसाईंगंज के बरकतनगर निवासी किसान दुर्गा प्रसाद ने गांव दखिना निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनमोल तिवारी व उसके छह साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दुर्गा प्रसाद का कहना है कि वह एक मार्च को अपने साथियों के साथ निगोहां के लालपुर दखिना में हाईवे के किनारे की जमीन खरीदने के इरादे से निकला था।
वहां अनमोल ने जमीन के बारे में जानकारी करते देख उसे बुलाया और साथियों की मदद से एक कमरे में उठा ले जाकर पिटाई की। वहां उठक-बैठक कराने के साथ मुर्गा बनाया और मोबाइल कैमरे से वीडियो क्लिप बनाई।

व्हाट्सएप पर वायरल हुई क्लिप
डेमो
इसके बाद 15 हजार रुपये छीनने के साथ इलाके में दिखाई न देने की हिदायत देकर भगा दिया। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि कुछ दिनों पहले अनमोल व उसके साथियों ने उसके द्वारा उठक-बैठक से लेकर हाथ जोड़कर माफी मांगने तक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इससे पूरे इलाके में उसकी बदनामी हुई। उसके रिश्तेदारों तक का घर से निकलना दूभर हो गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दुर्गा प्रसाद ने व्हाट्सएप पर वायरल हुई क्लिप दिखाने के साथ तहरीर दी। इस पर अनमोल तिवारी व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तफ्तीश सीओ मोहनलालगंज द्वारा की जा रही है।