फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   promotion of sub inspectors in uttar pradesh.

2192 दरोगाओं को होली पर प्रमोशन का तोहफा, 3307 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती का रिजल्ट जल्द

Wed, 28 Feb 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Feb 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
promotion of sub inspectors in uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के 2192 सब इंस्पेक्टर को होली के मौके पर प्रमोशन का तोहफा मिला है। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि 2307 सब इंस्पेक्टर के प्रमोशन का प्रस्ताव पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा गया था। इनमें से 37 सब इंस्पेक्टर के विभिन्न जांच के चलते लिफाफे बंद रहे। जबकि 37 सब इंस्पेक्टर को पूर्व में ही प्रमोशन मिल चुका है। बाकी 41 सब इंस्पेक्टर के दस्तावेज पूरे न होने से प्रमोशन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


जिन पुलिस कर्मियों के दस्तावेज पूरे नहीं थे, उनके बाकी दस्तावेज आने के बाद अगर वे प्रमोशन के योग्य पाए जाते हैं, तो उनका प्रमोशन कर दिया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि भर्ती बोर्ड से प्रमोशन की पत्रावली डीजीपी मुख्यालय को मिल गई है। अब निर्धारित प्रकिया के बाद इन पुलिस कर्मियों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


3307 सब इंस्पेक्टर भर्ती का रिजल्ट जल्द
दिसंबर में 3307 सब इंस्पेक्टर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के रिजल्ट जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि निर्धारित पदों की तुलना में दो गुने से थोड़े अधिक अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षण के लिए मेरिट के आधार पर बुलाया जाएगा। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed