फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   promotion from sub inspector to inspector will be done after two week training

दरोगा को इंस्पेक्टर बनाने से पहले पास करनी होगा दो सप्ताह की ट्रेनिंग

Tue, 30 Oct 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Oct 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
promotion from sub inspector to inspector will be done after two week training
UP Police

हाल में हुई घटनाओं के बाद प्रदेश सरकार ने दरोगा से इंस्पेक्टर के पद पर होने वाले प्रमोशन से पहले दो सप्ताह का ट्रेनिंग कोर्स अनिवार्य कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट में सरकार के इस फैसले पर मुहर लग गई।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि अब तक प्रमोशन के बाद ट्रेनिंग की व्यवस्था थी। लेकिन इंस्पेक्टर बन जाने के बाद पुलिस कर्मी प्रशिक्षण नहीं करते थे।
विज्ञापन


ऐसे में अब निर्णय लिया गया है कि पहले प्रशिक्षण कराया जाएगा और प्रशिक्षण के मूल्यांकन के बाद ही उनके प्रमोशन पर फैसला होगा। इसके लिए उप्र. उप निरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2015 के नियम 5, नियम 17 और नियम 19 में संशोधन की सिफारिश की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जापानी कंपनियां यूपी में करेंगी फूड वैल्यू चेन का विकास

प्रदेश में जापानी कंपनियों के माध्यम से ‘खाद्य मूल्य शृंखला’ (फूड वैल्यू चेन) विकसित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार और जापान के बीच समझौता (‘मेमोरेंडम ऑफ कोऑपरेशन’) होगा। इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। समझौते के तहत जापान की प्रमुख कंपनियां प्रदेश में कृषि एवं खाद्य उत्पादन एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश करेंगी। यह समझौता 5 साल के लिए होगा। 

प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इससे पहले भी जापान के साथ वानिकी आधारित परियोजनाओं के लिए समझौता हुआ है। इसी तर्ज पर सरकार ने यह समझौता करने का फैसला किया है। जापान यूपी में कृषि, वानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग के साथ मिलकर इस क्षेत्र में निवेश करेगा।

इसके लिए राज्य सरकार जापानी कंपनियों को जमीन उपलब्ध कराने व अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए घोषित प्रोत्साहन योजनाओं के मुताबिक मदद देगी। जरूरत पर सरकार उन्हें पट्टे पर भी जमीन उपलब्ध कराएगी।

 जापान की कंपनियों के यूपी में आने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेंगे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में जापान की अत्याधुनिक तकनीक का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed