{"_id":"66e0c14697a45936c907b284","slug":"project-alankar-lucknow-news-c-13-lko1027-867198-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शासन से सौ फीसदी धनराशि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शासन से सौ फीसदी धनराशि की मांग
Wed, 11 Sep 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अनुदानित विद्यालयों की मूलभूत समस्याओं पर मंगलवार को अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा ने बैठक की। संगठन प्रभारी सचिव दीपक द्विवेदी ने बताया कि अनुदानित विद्यालयों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है लेकिन, सरकार का इस पर ध्यान नहीं है।
कहा कि अलंकार प्रोजेक्ट के तहत 25 फीसदी की धनराशि विद्यालय को देना है, लेकिन विद्यालयों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। शासन से मांग है कि विद्यालय की जर्जर भवन की मरम्मत के लिए 100 फीसदी धनराशि शासन स्तर से ही दी जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री से मुलाकात हुई है। ऐसे में 10 अक्तूबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय धरने को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, अन्य समस्याओं पर 14 सितंबर को एक बैठक की जाएगी।