{"_id":"689e3c8ccddbb9f1680335d9","slug":"progress-will-come-if-the-youth-walks-on-the-path-of-equality-dharmendra-yadav-lucknow-news-c-13-lko1025-1339982-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के समानता के रास्ते पर चलने से आएगी तरक्की : धर्मेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के समानता के रास्ते पर चलने से आएगी तरक्की : धर्मेंद्र यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज का युवा बदलाव का सबसे बड़ा कारक है। अगर युवा समानता और न्याय की राह पर चलेंगे तो देश की दिशा बदलेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में युवाओं को समाजवादी विचारधारा पटल पर सशक्त किया जा रहा है। वह सपा की ओर से लखनऊ के कैफी आजमी सभागार में आयोजित यूथ कांक्लेव 2025 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
सपा छात्रसभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. नेहा यादव के नेतृत्व में आयोजित कांक्लेव की अध्यक्षता पूर्व सांसद कवि उदय प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि युवा हमेशा से परिवर्तन के वाहक रहे हैं। भगत सिंह के साहस, डॉ. लोहिया के विचार, जयप्रकाश नारायण के संकल्प और नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाजवादी संघर्ष ने हमें सिखाया कि समानता और न्याय के लिए युवाओं को सबसे आगे रहना चाहिए। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मिश्र मशाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप, एमएलसी डॉ मान सिं, रामबृक्ष यादव, सुनील सिंह साजन आदि ने संबोधित किया। सभी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा युवाओं की आवाज़ को मज़बूती से उठाती रही है।