फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program study centre of ignou will open in balrampur hospital

बलरामपुर अस्पताल में खुलेगा इग्नू का प्रोग्राम स्टडी सेंटर

Sun, 19 May 2019 01:21 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Sun, 19 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
program study centre of ignou will open in balrampur hospital
ignou
बलरामपुर अस्पताल में खुलेगा इग्नू का प्रोग्राम स्टडी सेंटर
विज्ञापन

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में जल्द ही इग्नू का प्रोग्राम स्टडी सेंटर शुरू होगा। जीएनएम कोर्स करके आने वाले छात्रों को यहां छह-छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा। सेंटर शुरू करने के लिए कमेटी बन गई है। अस्पताल प्रशासन ने सेंटर खोलने के लिए आवेदन भी कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इग्नू से अनुमति मिलते ही यहां पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो जाएंगे। इसमें 60-60 सीटों के दो बैच होंगे। प्रदेश सरकार ने सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों पर एएनएम संग जीएनएम की तैनाती की जा रही है। इसे देखते हुए जिला अस्पतालों में जीएनएम को छह-छह माह का सार्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ फॉर नर्सेज प्रशिक्षण कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण इग्नू के जरिए होगा। बलरामपुर अस्पताल में इग्नू का सेंटर बनाए जाने के लिए मिशन निदेशक पंकज कुमार ने करीब हफ्ते भर पहले पत्र भेजा था।  

निजी डॉक्टरों की ले सकेंगे मदद
मिशन निदेशक पंकज कुमार के मुताबिक, सार्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ फॉर नर्सेज कोर्स संचालन में सरकारी संग निजी डॉक्टरों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसका भुगतान एनएचम के जरिए निजी डॉक्टरों को होगा।  
विज्ञापन


बीएएसी नर्सिंग, जीएनएम, आयुर्वेद के डॉक्टर भी ले सकेंगे प्रशिक्षण
बलरामपुर अस्पताल में शुरू होने  वाले इग्नू स्टडी सेंटर में बीएएसी नर्सिंग, जीएनएम व आयुर्वेद की डिग्री लेने वाले डॉक्टर भी छह-छह माह का प्रशिक्षण कोर्स कर सकेंगे। अफसरों का कहना है कि बीएसएसी नर्सिग व जीएनएम पास होने बाद एक परीक्षा से छात्रों को गुजरना होगा। इसमें चयनित होने पर उन्हें छह माह का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा सेंटर
अस्पताल में इग्नू सेंटर शुरू कराने के लिए कमेटी बन गई है। इग्नू को मान्यता के लिए आवेदन भी हो चुका है, जल्द ही यहां पर नया सेंटर शुरू होगा।
-डॉ. राजीव लोचन बलरामपुर निदेशक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed