फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program at regional science city lucknow

जिंदगी के लिए जरूरी है नदियों का साथ

Fri, 18 Apr 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Apr 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
program at regional science city lucknow

नदियां हमारे समाज में हमेशा से अहम भूमिका निभाती आई है। लेकिन आज इनका बेहतर ढंग से प्रबंधन जरूरी हो गया है।

विज्ञापन


पहले ये हमारी जरूरतों और पर्यावरण के संतुलन के अनुसार सामंजस्य बनाए रखती थीं, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है।

पर्यावरणविद् प्रो. राजीव सिन्हा ने गुरुवार को आंचलिक विज्ञान नगरी में आयोजित सोसाइटी ऑफ अर्थ साइंटिस्ट्स के छठवें स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को नदियों को सम्मान दिए जाने की वकालत की।


इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और पृथ्वी विज्ञानी जुटे थे। विद्यार्थियों ने प्राकृतिक आपदाओं और विभिन्न विज्ञान से जुड़ी थीम पर इस दौरान पोस्टर बनाए।

विज्ञापन


विज्ञान नगरी द्वारा इस मौके पर कई आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रो. सिन्हा ने इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं के बेहतर प्रबंधन में नदियों और उन्हें जोड़ने के दौरान सावधानी बरतने की भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोबॉटनी के निदेशक प्रो. सुनील बाजपेयी भी मौजूद रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक खोज करने वाले की तरह सोचें और चीजों के समाधान खुद तलाशने का प्रयास करें।

यह साइंस के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान देगा। वहीं इंस्टीट्यूट से आए डॉ. मुकुंद शर्मा और जीएसआई के डॉ. एससी त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed