{"_id":"5b92b92e867a557fe51008cb","slug":"professor-ak-sen-joined-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर, पत्रकार समेत लखनऊ की कई हस्तियां कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर, पत्रकार समेत लखनऊ की कई हस्तियां कांग्रेस में शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने शुक्रवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन में दायित्व सौंपा है। इनमें पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक फजले मसूद व पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी को अनुशासन समिति की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव बख्सी ने बताया कि इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी एवं सचिव अभिमन्यु सिंह को प्रशासन विभाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक सतीश अजमानी एवं संगठन मंत्री शिव पांडेय को संगठक और श्रोत गुप्ता को यूथ कोऑर्डिनेशन का काम दिया गया है।
विज्ञापन
अर्थशास्त्री एके सेन गुप्ता समेत कई कांग्रेस में शामिल
लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर एके सेन गुप्ता समेत कई प्रमुख लोगों ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रोफेसर सेन के अलावा पत्रकार के. फैय्याज रिफत, उबैद नासिर, फहद फैय्याज खान एवं विकास सेठ, पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे रिटायर्ड कर्नल डॉ. मो. जाहिदउल्ला सिद्दीकी और उद्योगपति नसीमउद्दीन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।