फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pro. Poonam Tandon Gorakhpur and Prof. Vandana Singh became the Vice Chancellor of Jaunpur University

Lucknow News : प्रो. पूनम टंडन गोरखपुर और प्रो. वंदना सिंह जौनपुर विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं

Thu, 24 Aug 2023 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Aug 2023 10:52 PM IST
सार

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि गोरखपुर और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर में नए कुलपति की नियुक्ति की है।

विज्ञापन
Pro. Poonam Tandon Gorakhpur and Prof. Vandana Singh became the Vice Chancellor of Jaunpur University
प्रो. पूनम टंडन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि गोरखपुर और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर में नए कुलपति की नियुक्ति की है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने लखनऊ विवि की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूनम टंडन को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि का और इलाहाबाद विवि की प्रो. वंदना सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर का कुलपति नियुक्ति किया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे के अनुसार इनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल के लिए होगी। पिछले दिनों गोरखपुर विवि के निवर्तमान कुलपति प्रो. राजेश सिंह के खिलाफ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला था और विरोध-प्रदर्शन करने के साथ ही उन पर कई आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन


उधर, लखनऊ विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्यण प्रो. पूनम टंडन को पं. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति बनाए जाने पर बृहस्पतिवार को विवि के छात्रों में हर्ष का माहौल नजर आया। यहां छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। तो छात्रावासों में छात्रों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए शोशल मीडिया ट्वीट कर किए। वहीं शिक्षकों का उन्हें बधाई देने का ताता लगा रहा। सभी की शुभकामनाओं पर प्रो. टंडन ने कहा कि उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों को अपने बच्चों के समान स्नेह दिया और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को इसी तरह से स्नेह देते हुए अकादमिक विवि में अकादमिक माहौल स्थापित करेंगी। इस मौके कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed