फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi vadra road show in ayodhya.

27 मार्च को हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद अयोध्या में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

Mon, 25 Mar 2019 10:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Mar 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra road show in ayodhya.
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मार्च को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। सबसे पहले वह अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगी। पार्टी ने उनका कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका 27 मार्च को सुबह ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगी। कुछ देर एक निजी होटल में विश्राम के बाद वे सुबह 10 बजे हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए निकलेंगी। 10:30 बजे बिड़ला मंदिर जाएंगी और उसके बाद सड़क मार्ग से टेढ़ी बाजार, रानोपाली, अवधपुरी कॉलोनी, बेनीगंज, पुलिस चौकी साहबगंज, साहबगंज रामजानकी मंदिर, आंख के अस्पताल होते हुए रीडगंज पहुंचेंगी। रीडगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


इसके बाद 11:50 बजे कोतवाली के पास जनसंपर्क करेंगी। वहां से तोप वाली कोठी के सामने, चौक व सुभाषनगर होते हुए फतेहगंज आएंगी। फतेहगंज चौराहा से जीआईसी होते हुए मकबरा पहुंचेंगी। 10 मिनट मकबरा में रुकने के बाद 12:50 बजे नाका हनुमानगढ़ी जाएंगी। नाका चुंगी व नवीन मंडी फ्लाईओवर होते हुए सनबीम स्कूल में छात्रों से संवाद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ शिवाला, सरियावां चौराहा व रानी बाजार होते हुए नउवा कुंआ में नुक्कड़ सभा में शामिल होंगी। फिर बारून चौराहा, कुचेरा, सेवरा मोड़, इनायत नगर, मिल्कीपुर, बड़ी नहर के रास्ते कुमारगंज में शाम 4:30 बजे पहुंचेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से वे अमेठी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed