{"_id":"663137eb37c697477c0b4ecf","slug":"priyanka-gandhi-road-show-in-fatehpur-sikri-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : प्रियंका गांधी का रोड शो तीन मई को फतेहपुर सीकरी में, इससे पहले गुजरात में करेंगी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : प्रियंका गांधी का रोड शो तीन मई को फतेहपुर सीकरी में, इससे पहले गुजरात में करेंगी सभा
Wed, 01 May 2024 06:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 May 2024 06:40 AM IST
सार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा तीन मई को फतेहपुर सीकरी में रोड शो करेंगी। इसके पहले वह गुजरात में सभा करेंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तीन मई को फतेहपुर सीकरी में पार्टी प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो करेंगी। पार्टी के अनुसार प्रियंका गांधी इस दिन पहले दोपहर में गुजरात में सभा करेंगी। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी जाएंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के फर्रुखाबाद में सभा का भी कार्यक्रम जल्द फाइनल होगा। इसी के साथ तीसरे व चौथे चरण की कुछ और गठबंधन की सीटों पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त सभा का कार्यक्रम भी जल्द तय होगा।
विज्ञापन