फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi gives suggestions to Yogi Adityanath to help farmers, poor and labourers.

प्रियंका ने पत्र लिखकर सीएम योगी को दिए सुझाव, कहा- ऐसे कर सकते हैं किसान, गरीब व मजदूर की मदद

Wed, 13 May 2020 03:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 May 2020 03:45 PM IST
सार

  • प्रियंका गांधी ने पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता को श्रद्धांजलि दी।
  • राज्य में घर पर कर्ज से जुड़े ब्याज के भुगतान को छह महीने के लिए स्थगित किया जाए और छोटे व्यापारियों, किसानों, संविदाकर्मियों एवं बुनकरों को राहत प्रदान की जाए।
  • किसानों के चार महीनों के ट्यूबवेल तथा घर के बिजली बिल माफ किए जाएं। उनके बक़ाया बिजली बिलों पर भी पेनल्टी व ब्याज माफ किए जाएं।
  • शिक्षा मित्र, आशा बहनें, आंगनबाड़ी कर्मी, रोजगार सेवक/पंचायत मित्र व अन्य संविदा कर्मी जो कोरोना संकट में हर स्तर पर अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें एक प्रोत्साहन राशि दी जाए और एक महीने का वेतन बोनस के रूप में दिया जाए जिससे वो अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें तथा और अधिक मेहनत व लगन से काम करें।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi gives suggestions to Yogi Adityanath to help farmers, poor and labourers.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्र लिखकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गरीब, किसान व मजदूरों की मदद करने का सुझाव दिया है। उन्होंने पत्र की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए की।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा जनजीवन प्रभावित है। किसान, गरीब और मजदूर वर्ग विकट स्थिति में पहुंच गए हैं। आर्थिक संकट ने मध्य वर्ग और सामान्य नौकरीपेशा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में ये 11 सुझाव उनकी मदद कर सकते हैं। प्रियंका ने दिए ये सुझाव:

विज्ञापन
विज्ञापन


1. प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस माफी की घोषणा की जाए और लोन पर लगने वाली ब्याज दर शून्य करने के साथ ही इसे जमा कराने की बाध्यता छह महीने के लिए स्थगित की जाए।

2. किसानों के चार महीने के ट्यूबवेल और घर के बिजली के बिल माफ किए जाएं और उनके बकाया बिजली बिलों पर भी पेनाल्टी व ब्याज माफ किए जाएं।

3. किसानों के लोन पर भी चार महीने का ब्याज माफ हो। उनके क्रेडिट कार्ड तथा अन्य लोन पर कटी हुई आर-सी पर तुरंत रोक लगाई जाए और उस पर भी पेनाल्टी और ब्याज माफ किया जाए।

4. किसानों की संपूर्ण फसल खरीदने की गारंटी दी जाए। गन्ना सहित सारे भुगतान तुरंत किए जाएं।

Trending Videos

प्रियंका गांधी ने ये मांगें भी रखीं...

5. शिक्षा मित्र, आशा बहनें, आंगनबाड़ी कर्मी, रोजगार सेवक/पंचायत मित्र व अन्य संविदा कर्मियों की कोरोना काल के दौरान सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाए और एक महीने की सैलरी बोनस के रूप में दी जाए।

6. यूपी में छोटे व मंझोले उद्योगों का बैंक लोन माफ किया जाए। इनके बिजली के पेंडिंग बिलों पर भी उदारतापूर्वक विचार कर उन्हें राहत देने की घोषणा की जाए।

7. बुनकरों का बिजली का बिल माफ किया जाए और प्रत्येक बुनकर को प्रतिमाह 12 हजार रुपये क्षतिपूर्ति राशि दी जाए।

8. कालीन कारोबारियों व कारीगरों को आर्थिक मदद दी जाए। उनके बैंक कर्ज माफ किए जाएं।

9. चिकन उद्योग में लगे हर परिवार को न्यूनतम 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए जिससे कि वह जीवन-यापन कर सकें।

10. प्रत्येक पोल्ट्री कारोबारी को प्रति मुर्गी 100 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाए।

11. प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का कांच उद्योग, पीतल उद्योग, फर्नीचर उद्योग, चमड़े का उद्योग, होजरी उद्योग, डेयरी, मिट्टी बर्तन उद्योग, फिशरी व अन्य घरेलू उद्योगों को झटका लगा है। इसकी समीक्षा की जाए और इन्हें फिर से शुरू करने में मदद की जाए। फिलहाल के लिए इनके कर्ज माफ किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed