फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi and leaders comment on petrol diesel price rise.

प्रियंका का तंज, जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ें उसे 'अच्छा दिन' घोषित करे केंद्र, यूपी के मंत्री बोले- विकास हो रहा है

Sat, 20 Feb 2021 02:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Feb 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi and leaders comment on petrol diesel price rise.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस की यूपी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ें केंद्र सरकार उसे अच्छा दिन घोषित कर दे।

विज्ञापन


दरअसल, नई ऊंचाई छूते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर जनता की नाराजगी सोशल मीडिया और लोगों के बीच दिखने लगी है। कई राज्यों में दाम 100 रुपये से भी ज्यादा हो चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर कोई राहत न देने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


इस पर प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि सरकार के मंत्री पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का बचाव कर रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए हो रहा है। आज देश नई ऊंचाईयां छू रहा है। 2014 में नरेंद्र मोदी को जिस हालत में देश मिला था अब हालात उससे अच्छे हैं। देश का सम्मान बढ़ रहा है।

हालांकि, जनता में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि इतना महंगा पेट्रोल उन्होंने कभी नहीं खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed