{"_id":"60a6a400fa0cab50b53009e5","slug":"principal-of-shahjahanpur-and-basti-medical-college-removed-dr-navneet-reached-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर और बस्ती मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य हटाए गए, डॉ. नवनीत पहुंचे केजीएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर और बस्ती मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य हटाए गए, डॉ. नवनीत पहुंचे केजीएमयू
Thu, 20 May 2021 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 May 2021 11:31 PM IST
सार
लापरवाही के कारण शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अभय सिन्हा और अव्यवस्था के कारण बस्ती के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
शासन ने शाहजहांपुर और बस्ती के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को उनके पद से हटा दिया है। शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अभय सिन्हा पर कार्यों में लापरवाही का आरोप है। उन्हें रिम्स सैफई से संबद्ध किया गया है। आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. राजेश कुमार को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं बस्ती के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार को कोरोना टीकाकरण केंद्र पर अव्यवस्था के कारण हटाया गया है। उन्हें वापस केजीएमयू भेजा गया है। बस्ती मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य को प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
