फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   principal of bal vidya mandir misbehaved with lady teacher

बाल विद्या मंदिर के प्रिंसिपल ने शिक्षिका से की अभद्रता, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 01 May 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 May 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
principal of bal vidya mandir misbehaved with lady teacher
सरोजनीनगर क्षेत्र में सीबी गुप्ता शिक्षा एवं मानव विकास केंद्र की पूर्व प्रधानाध्यापिका ने हुसैनगंज के बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य पर अभद्रता व धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वीमेन पावर लाइन-1090 पर शिकायत के ढाई साल बाद भी नतीजा न निकलने पर शिक्षिका ने प्रमुख सचिव गृह से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


हुसैनगंज के कोतवाल आनंद कुमार शुक्ला के मुताबिक, मोहल्ला बाग आइना बीबी निवासी उषा उप्रेती की शिकायत पर बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आरके पांडेय के खिलाफ अभद्रता व धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


उषा का कहना है कि वह 18 वर्ष से सरोजनीनगर के चंद्रावल में बाल विद्या मंदिर की शाखा सीबी गुप्ता शिक्षा एवं मानव विकास केंद्र पर कार्यरत थीं। वर्ष 2014-15 में उन्हें प्रधानाध्यापिका बनाया गया। एक दिन प्रधानाचार्य आरके पांडेय ने छायाप्रति के संबंध में फोन पर बातचीत के दौरान अभद्रता की और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन से शिकायत पर कार्रवाई न होते देख उषा ने 15 सितंबर 2015 को वीमेन पावर लाइन-1090 पर शिकायत की थी। उनका कहना है कि दो अन्य शिक्षकों ने भी पावर लाइन पर शिकायत की थी। इससे नाराज प्रधानाचार्य ने उन्हें अपमानित व प्रताड़ित कराना शुरू कर दिया।


इस पर उषा ने प्रमुख सचिव गृह से गुहार लगाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रधानाचार्य पांडेय 16 साल पहले सुल्तानपुर के विद्यालय में तैनाती के दौरान महिला कर्मचारी से अभद्रता की थी। इस पर सुल्तानपुर की कोतवाली देहात में छेड़खानी, गालीगलौज व जानमाल की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed