फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   primary teacher recruitment 4th counselling detail

72,825 शिक्षक भर्ती: जानें अब कहां बचे हैं खाली पद

Sun, 16 Nov 2014 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Nov 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
primary teacher recruitment 4th counselling detail

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद 38 जिलों में 75 फीसदी पद भर चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को शनिवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय में डायट प्राचार्यों की बुलाई गई बैठक में यह जानकारी मिली।

प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग कराई जा चुकी है। एससीईआरटी ने काउंसलिंग में पदों के अनुरूप मिले पात्र अभ्यर्थियों और खाली पदों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए डायट प्राचार्यों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन


पहले चरण की बैठक शनिवार को रखी गई। इसमें 12 से लेकर 500 पद वाले 38 जिलों को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीसरी काउंसलिंग के बाद करीब 75 फीसदी पद भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 501 से 6000 पद वाले 37 जिलों के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया गया है। एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

एससीईआरटी सभी जिलों से सूचना मिलने के बाद एनआईसी को पूरा ब्यौरा देगा और रिक्त बचे पदों के लिए मेरिट जारी कर चौथे चरण की काउंसलिंग कराई जाएगी।

बीटीसी प्रशिक्षण की भी ली गई जानकारी: एससीईआरटी

primary teacher recruitment 4th counselling detail

निदेशक ने अधिकारियों से बीटीसी प्रशिक्षण 2013 के बारे में जानकारी ली। उनसे पूछा गया कि जिलों में सरकारी और निजी बीटीसी कॉलेजों में कितनी सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा प्रशिक्षण की क्या स्थिति है।

इसके अलावा सतत एवं व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया पर आधारित राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर तैयार करने, नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण की स्थिति, बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन शुल्क कोषागार में जमा कराने,

बीटीसी 2010, 2011, 2012 व 2013 के अभिलेखों का सत्यापन कराने, शिक्षा मित्रों के प्रशिक्षण की निरीक्षण आख्या, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए निरीक्षण आख्या की जानकारी प्राप्त की गई।

इन जिलों में भरे 75 फीसदी पद
मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, फतेहपुर, लखनऊ, अमेठी, कानपुर नगर, औरैया, बलिया, फीरोजाबाद, झांसी, कानपुर देहात, बागपत, आगरा, मैनपुरी।

अलीगढ़, वाराणसी, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मऊ, मुजफ्फरनगर, शामली, चित्रकूट, हाथरस, हमीरपुर, फैजाबाद, बस्ती, जालौन, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, अंबेडकर नगर व इटावा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed