{"_id":"62501159dac29d042a2e07e9","slug":"prices-of-vegetables-are-increasing-in-lucknow-and-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जेब की सेहत बिगाड़ रही हरी सब्जियों पर छाई महंगाई, नींबू के दाम आसमान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: जेब की सेहत बिगाड़ रही हरी सब्जियों पर छाई महंगाई, नींबू के दाम आसमान पर
Fri, 08 Apr 2022 04:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:11 PM IST
सार
हरी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नींबू के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। एक नींबू 10 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
सेहत के लिए लाभकारी मानी जाने वाली हरी सब्जियों पर छाई महंगाई जेब की सेहत बिगाड़ रही है। लौकी, परवल, भिंडी, कद्दू, करेला और कटहल के दाम थाली का स्वाद बिगड़ रहे हैं। भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा खपत के चलते नींबू के दाम तो आसमान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में हरी सब्जियां 50 से 100 रुपये किलो मिल रही हैं तो नींबू 250 रुपये किलो पहुंच गया है। आलम ये है कि एक नींबू 10 रुपये में बेचा जा रहा है। निशातगंज में दुकान लगाने वाले शमशेर सोनकर ने बताया कि बीते 15 दिनों में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
गणेशगंज में सब्जी की दुकान लगाने वाले राजा ने बताया कि पहले तीन-चार दिन की सब्जियां मंडी से खरीद लाते थे, लेकिन दाम बढ़ने से बजट कम रहता है। इसलिए अब हर दूसरे दिन मंडी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सब्जी की कीमत (प्रति किलो)
सब्जी -- 07 अप्रैल -- 23 मार्च
टमाटर -- 40 -- 25
तरोई -- 80 -- 50
लौकी -- 30-40 -- 60
परवल -- 90 -- 80
भिंडी -- 80-100 -- 80
बैंगन -- 40 -- 60
करेला -- 120 -- 100
नींबू -- 250 -- 200
कटहल -- 80-90 -- 80