{"_id":"619f345467b50c623f27284d","slug":"price-of-vegetables-in-lucknow-mandis","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: तीन दिन में 10 रुपये सस्ता हुआ आलू, टमाटर बिक रहा 80 से 100 रुपये प्रति किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: तीन दिन में 10 रुपये सस्ता हुआ आलू, टमाटर बिक रहा 80 से 100 रुपये प्रति किलो
Thu, 25 Nov 2021 12:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:29 PM IST
सार
खुदरा बाजार में आलू और प्याज की कीमतों में कमी आई है जबकि टमाटर अब भी 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के खुदरा बाजार में आलू और प्याज 10 रुपये किलो तक सस्ता हुआ है। वहीं, टमाटर का दाम अब भी स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन
फैजाबाद रोड स्थित सब्जी मंडी के दुकानदार अशरफ ने बताया कि तीन दिन के भीतर आलू 10 रुपये किलो सस्ता हुआ है। सोना चिप अव्वल आलू अब 30 रुपये की जगह 20 रुपये किलो बिकने लगा है।
विज्ञापन
इसी तरह अव्वल प्याज 40 से घटकर 30 रुपये किलो हो गया है। दुबग्गा मंडी के आढ़ती शहनवाज हुसैन ने बताया कि आसपास के जिलों से नया आलू व प्याज आने से थोक रेट घटा है।
विज्ञापन
हालांकि, अन्य सब्जियों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टमाटर अब भी खुदरा में 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।