फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Price of gold and silver rising day by day

त्योहार-सहालग के चलते गहनों की मांग बढ़ने से कीमतों पर आया उछाल, सोना 800 रुपये और चांदी 500 रुपये महंगी

Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Price of gold and silver rising day by day
सराफा बाजार पर त्योहार और सहालग का रंग चढ़ गया है। मांग बढ़ने से हफ्तेभर में सोना 1000 रुपये प्रति दस ग्राम एवं चांदी 1500 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। कीमत बढ़ने का सिलसिला 11 अक्तूबर से शुरू हुआ है।
विज्ञापन

सराफा कारोबार से जुड़े उत्तर प्रदेश रिटेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश अग्रवाल ने बताया कि जब से नवरात्र की शुुरुआत हुई, तब से करवा चौथ पर पहने जाने वाले गहने और चांदी का करवा खूब बिक रहा है।
विज्ञापन

साथ ही नवंबर में शादियों वाले हिंदू व मुस्लिम परिवार गहनों की खरीद कर रहे हैं। गहनों की मांग बढ़ने का असर सोने व चांदी की कीमत पर पड़ा है। रत्नेश का मानना कि अब धनतेरस तक सोने व चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि गहनों की मांग बढ़ने से वायदा कारोबार में उछाल आता है। इससे सोने व चांदी की कीमत बढ़ती है।

लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि यूं तो सोना तीन दिन तक 200-200 महंगा हुआ, पर सबसे अधिक 600 रुपये की तेजी एक दिन में आई है।
जबकि चांदी की कीमत अभी और बढ़ने की संभावना है। दीपावली पर बिकने वाले सिक्के एवं गणेश-लक्ष्मी में चांदी की खपत बढ़ेगी।
सप्ताहभर में कीमतों (रुपये में) में उतार-चढ़ाव
अक्तूबर सोना चांदी
8 49,200 63,500
9 49,200 64,000
10 49,200 64,000
11 49,200 64,000
12 49,400 64,000
13 49,600 64,500
14 50,200 65,000
नोट: सोना 24 कैरेट, चांदी 999 टंच (शुद्ध)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed