फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pressured Wife to Honey-Trap Imam; Issued Triple Talaq

Lucknow News: पत्नी पर इमाम को हनी ट्रैप में फंसाने का डाला दबाव, दिया तीन तलाक

Sun, 10 May 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pressured Wife to Honey-Trap Imam; Issued Triple Talaq
लखनऊ। अलीगंज निवासी युवक पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि पति ने उस पर पड़ोस के इमाम को हनी ट्रैप में फंसाने का दबाव डाला। बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। अलीगंज पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे ससुर के साथ अवैध संबंध होने के शक में प्रताड़ित करने लगा। पति, ससुर, बहनोई और दो बहनें मिलकर उस पर गलत आचरण का आरोप लगाते थे। वे उसे आए दिन परेशान करते थे। शिकायत करने पर पिता सुलह करा देते थे।
विज्ञापन

इमाम से दस लाख रुपये वसूलने की साजिश

महिला के अनुसार, पति ने इमाम को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे दस लाख रुपये वसूलने की साजिश रची थी। मना करने पर पति ने उन्हें बुरी तरह पीटा और सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। विरोध करने पर पति ने चाचा को गोली मारने की धमकी दी। चाचा और भाई ससुराल आए तो उन पर पति ने असलहा तान दिया। पति व ससुराल वालों ने चाचा और भाई से गवाह के तौर पर सादे स्टांप पेपर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर उन्हें घर से भगा दिया। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी ससुराल वालों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed