फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   press conference of UP minister siddhartha singh

प्रदेश में नहीं है ऑक्सीजन की कमी, इस वजह से मौत होना बड़ा अपराध: सिद्धार्थनाथ सिंह

Wed, 16 Aug 2017 08:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Aug 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
press conference of UP minister siddhartha singh
स‌िद्धार्थ स‌िंह
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रीसिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया क‌ि यूपी में दवाओं या ऑक्सीजन की कमी के चलते कोई मौत हुई तो जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया क‌ि बाढ़ग्रस्त इलाकों में होने वाली बीमार‌ियों को लेकर सीएमओ के साथ वीड‌ियो कॉन्फ्रेंस की गई है। स‌िंह ने बताया क‌ि बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को एंटी स्नेक वीनम लगाए गए हैं। उन्होंने निर्देश द‌िए क‌ि इलाकों में क्लोरीन टैबलेट का वितरण भी होना चाह‌िए साथ ही डाय‌र‌िया और फीवर के ल‌िए भी सतर्क किया गया है। इसके साथ ही बीआरडी मेड‌िकल कॉलेज में हुई मौतों के मामले में उन्होंने कहा, ऑक्सीजन की कमी या फंड की कमी की कोई र‌िपोर्ट नहीं आई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी क‌ि 250 करोड़ रुपए सीएमओ को द‌िए गए हैं। 

उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री जी ने व‌िशेष रूप से आदेश द‌िए थे अस्पतालों में मेजर दवाएं उपलब्ध रहें और उपलब्धता स्क्रीन पर द‌िखाई दें। जनता को पता होना चाह‌िए क‌ि इस अस्पताल में कौन-कौन सी दवाएं हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ज‌िन ज‌िलों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या ज्यादा हैं वहां के सीएमओ से बातचीत की और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। निर्देश द‌िए क‌ि स्वाइन फ्लू होने पर पर‌िवारों को दवाएं और मास्क बांटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह स्वच्छता अभ‌ियान चलेगा। सभी विभागों को एक-दूसरे से तालमेल रखते हुए काम करना है। जागरूकता के ल‌िए पेम्फ्लेट बनवाए हैं उन्हें बंटवाने के ल‌िए भी आदेश द‌िए हैं। सिद्धार्थ स‌िंह ने कहा क‌ि प्रदेश में ऑक्सीजन और ऑक्सीजन के फंड की कोई कमी नहीं है। अगर ऑक्सीजन के कारण मौत हुई तो ये बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा क‌ि ऑक्सीजन सप्लाई के साथ ख‌िलवाड़ करने वाले लोगों के ख‌िलाफ कार्रवाई होगी। र‌िपोर्ट्स का इंतजार है, द‌िल्ली के डॉक्टर्स की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed