{"_id":"68a47804222b6d296d03c115","slug":"preparations-to-start-toll-on-lucknow-hardoi-highway-lucknow-news-c-13-lko1110-1343726-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ-हरदोई राजमार्ग का टोल चालू करने की तैयारी, सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ-हरदोई राजमार्ग का टोल चालू करने की तैयारी, सर्वे पूरा
विज्ञापन
रहीमाबाद टोल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-731 लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर रहीमाबाद के सहिजना के पास बने टोल को चालू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सर्वे रविवार को पूरा हो गया है। हालांकि, टोल को रोशन करने का काम अभी अधूरा है। यहां ट्रांसफार्मर तो स्थापित हो चुका, मगर उसे चालू करने वाली बिजली लाइन का बनना बाकी है। फिर भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसे एक सितंबर से चालू करने के लिए जुटा है।
प्राधिकरण सूत्रों ने बताया कि सर्वे के दौरान टोल सहित कराए गए अन्य कार्य की गुणवत्ता एवं अधूरे निर्माण का आकलन किया गया। हालांकि, इस सर्वे में फ्लाईओवर एवं सड़क का काम पूरा पाया गया, लेकिन टोल परिसर में इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। टोल से 100 मीटर पहले वाहन के हिसाब से शुल्क का बोर्ड लग गया है, लेकिन किस वाहन की कितनी रकम चुकानी पड़ेगी, वह अभी दर्ज होना बाकी है। टोल की निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड की तैनाती हो चुकी है।
प्राधिकरण के सूत्राें ने बताया कि टोल का संचालन करने वाली एजेंसी का तय होना बाकी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। वहीं, टोल चालू होने से पहले फोरलेन सड़क भी जहां-जहां क्षतिग्रस्त हो गई है, उसे सही किया जाएगा।