{"_id":"67d92b5b4c961862c70dfc34","slug":"preparations-to-start-tele-robotic-surgery-in-up-operations-will-be-done-with-help-of-robots-from-big-cities-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश में टेली रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों से रोबोट की मदद से होगा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश में टेली रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों से रोबोट की मदद से होगा ऑपरेशन
Tue, 18 Mar 2025 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:44 PM IST
सार
एसएस इनोवेशंस के संस्थापक डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इसके जरिये यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी, आंकोलॉजी, ईएनटी, कार्डियो थोरेसिक सर्जरी आसानी से की जा सकेगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में टेली रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सरकारी एवं कॉरपोरेट अस्पतालों में सर्जरी के लिए रोबोट की संख्या बढ़ाई जा रही है। इन सबके बीच टेली रोबोटिक सर्जरी की तैयारी भी तेज हो गई है। टेली रोबोटिक सर्जिकल यूनिट के जरिये दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों से यूपी के अस्पताल में भर्ती मरीज की रोबोटिक सर्जरी की जा सकेगी। प्रदेश के कार्पोरेट अस्पतालों में इस दिशा में कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले एसएसआई मंत्रा टेली सिंग मोबाइल यूनिट की शुरुआत की गई है। इस यूनिट ने दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और एनसीआर के अस्पतालों में काम शुरू कर दिया है। देशभर के करीब 70 अस्पतालों में इस तकनीक से तीन हजार से अधिक सर्जरी भी हो चुकी है। अब इसी तर्ज पर यूपी के कॉरपोरेट अस्पतालों में यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Live Video: बैरिकेडिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंचा डंपर... आ गई मालगाड़ी, उड़ गए परखच्चे; एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
एसजीपीजीआई के पूर्व निदेशक और प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में पहला रोबोट स्थापित करने वाले डा. राकेश कपूर कहते हैं कि यह चिकित्सा क्षेत्र में नई क्रांति है। टेली सिंक मोबाइल यूनिट का सेटअप तैयार करना काफी खर्चीला है, लेकिन मरीज की स्थिति, एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने सहित सभी खर्च मिलाया जाए तो यह फायदेमंद साबित होगा। जैसे-जैसे सुविधा बढ़ेगी, कीमत भी कम होने लगेगी।
उत्तर प्रदेश में टेली रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला