यूपी के अमेठी में मंगलवार की तड़के लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर भीषण हादसा हो गया। यहां निहालगढ़ के पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्रासिंग बंद हो रही थी। इसी समय तेज रफ्तार डंपर रेल क्रॉसिंग के एक साइड का बूम तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गया। गेटमैन ने देखा तो फाटक बंद करके भाग गया। इससे डंपर ट्रैक पर फंसा रह गया।
Live Video: बैरिकेडिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंचा डंपर... आ गई मालगाड़ी, उड़ गए परखच्चे; एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Mar 2025 04:25 PM IST
सार
हादसे में डंपर और मालगाड़ी का इंजन, इलेक्ट्रिक लाइन, पोल, बैरिकेडिंग एवं तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद डंपर चालक भी मौके से भाग निकाला। लेकिन, बस्ती जिले के मरवटिया रूधौली निवासी खलासी सोनू चौधरी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन