फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pregnant woman dies after cesarean delivery, uproar

Lucknow News: सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Mon, 04 Aug 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after cesarean delivery, uproar
मृतका सुषमा।
लखनऊ। रिंग रोड आदर्श कॉलोनी स्थित जनता हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। देर रात प्रसूता को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विकासनगर सेक्टर आठ निवासी आनंद कुमार गौतम ने पत्नी सुषमा (28) को डिलीवरी के लिए शनिवार दोपहर एक बजे आदिलनगर स्थित जनता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां सुषमा की सिजेरियन डिलीवरी हुई, जिससे उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। पति आनंद ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह पत्नी से मिले थे। उन्होंने देखा कि ऑपरेशन वाली जगह से खून रिस रहा था। पत्नी को काफी दर्द भी हो रहा था। इस पर उन्होंने डॉक्टर व नर्स को इसकी जानकारी दी, मगर कोई सुनवाई नहीं किया।
विज्ञापन

रात दो बजे डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर दूसरे निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने के 15 मिनट बाद ही सुषमा की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पति ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iहिंद हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. रूपाली ने ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद रक्तस्त्राव हुआ था, मगर वह बंद हो गया था। देर रात बीपी बढ़ने से फिर खून बहने लगा। मरीज को दूसरे अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। लापरवाही के आरोप बेबुनियाद हैं। I
I- भानु प्रताप, संचालक, जनता हॉस्पिटलI
Iतीमारदारों के जरिये शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने बाद लापरवाही मिलने पर अस्पताल संचालन रोका जाएगा। I
Iडॉ. एनबी सिंह, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article