{"_id":"672a8cd11b493751500f4a45","slug":"pre-wedding-photo-shoot-in-janeshwar-park-becomes-expensive-now-you-will-have-to-pay-rs-17-thousand-for-setup-lucknow-news-c-13-1-lko1021-940531-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जनेश्वर पार्क में प्री-वेडिंग फोटो शूट हुआ महंगा, अब सेटअप लगाने के देने होंगे 17 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जनेश्वर पार्क में प्री-वेडिंग फोटो शूट हुआ महंगा, अब सेटअप लगाने के देने होंगे 17 हजार
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्रा पार्क।
विज्ञापन
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क में शादी से पहले (प्री-वेंडिंग) का फोटो शूट कराना अब महंगा हो गया है। अब फोटोग्राफरों को यहां सेटअप लगाने पर 17000 रुपये देने होंगे। 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा। पार्क में लोकेशन बदलते ही प्रति फोटो 300 रुपये देने होंगे। अभी तक प्रति फोटो 300 रुपये शुल्क था।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की स्वीकृति मिलने के बाद नई दरों को लागू भी कर दिया गया है। एलडीए के उद्यान अधिकारी एसके भारती ने पार्क की खूबसूरती और हरियाली की वजह से यहां प्रोफेशनल फोटोग्राफर प्री-वेडिंग शूट करने के लिए आते रहते हैं। इसे देखते हुए शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। अभी तक कई लोग सिर्फ टिकट लेकर प्री-वेडिंग शूट कर लेते थे। अब प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी।