{"_id":"5c556d9ebdec22736436a4c6","slug":"praveer-kumar-becomes-president-of-up-ias-association-once-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर UP IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष बने प्रवीर कुमार, पुरानी टीम के साथ करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर UP IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष बने प्रवीर कुमार, पुरानी टीम के साथ करेंगे काम
Sat, 02 Feb 2019 03:45 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीर कुमार
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की आईएएस एसोसिएशन की पुरानी टीम को एक बार फिर कमान संभालने का मौका मिला है। इसमें वरिष्ठ आईएएस प्रवीर कुमार को एक बार फिर संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह घोषणा शनिवार को की गई है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही आलोक कुमार तृतीय को संघ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार खाद्य एवं रसद आयुक्त के पद पर कार्य करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रवीर कुमार यूपी कैडर के 1982 बैच के टेक्नोक्रेट आईएएस अधिकारी हैं। यूपी के बरेली के रहने वाले प्रवीर कुमार 1982 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
वे 1981 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होकर गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उनकी पहली नियुक्ति औराई में एसडीएम के पद पर हुई थी। वहीं पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष, अमृता सोनी, प्रांजल यादव व आनंद सिंह संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन