फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prashant pulls off second consecutive upset, defeats Suraj.

Lucknow News: प्रशांत ने किया लगातार दूसरा उलटफेर, सूरज को हराया

Thu, 02 Jul 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Prashant pulls off second consecutive upset, defeats Suraj.
कल्याणपुर स्थित टेनिस अकादमी में आइटा प्राइस मनी टेनिस टूर्नामेंट में खेलते कषित नागराले
लखनऊ। प्रशांत ने आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त सूरज को कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-3 से पराजित किया। कल्याणपुर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। सूरज के खिलाफ पहला सेट 4-6 से गंवाने के बाद प्रशांत ने अपनी रणनीति बदली। उन्होंने बेसलाइन पर रहकर आक्रामक खेल दिखाते हुए लंबी रैलियों में सूरज को छकाया। निर्णायक सेट में प्रशांत ने अपनी सर्विस पर सटीक नियंत्रण रखा और महत्वपूर्ण ब्रेक प्वाइंट्स भुनाकर 4-6, 6-2, 6-3 से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन

अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में छठी वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र के नीरव शेट्टी ने अपने कौशल का परिचय दिया। शुरुआती सेट में काशित नगराले के हाथों हारने के बाद नीरव ने शानदार वापसी की और 2-6, 6-4, 6-2 से जीत हासिल की। उधर, चौथी वरीयता प्राप्त दिल्ली के वंश बिष्ट ने सातवीं वरीय हरियाणा के जगमीत सिंह को 6-2, 6-1 से सीधे सेटों में हराकर अपनी लय बरकरार रखी। एकतरफा मुकाबले में वंश ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जगमीत को वासकी का कोई भी मौका नहीं किया।
विज्ञापन

एक अन्य मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त मध्य प्रदेश के दीप मुनीम ने कनिष्क जेटली को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। यह मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें दीप ने दमदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता के पुरुष युगल वर्ग में राजस्थान के आयुष शर्मा और दिल्ली के वंश बिष्ट की जोड़ी ने चौथी वरीय वंश नांदल व सूरज प्रबोध को 6-1, 7-5 से मात देकर बड़ा उलटफेर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अमित मूंड-आदित्य तिंजानी, सार्थक गुलाटी-अजय मलिक तथा पार्थ देओरुखाकर-निरव शेट्टी की जोड़ियों ने आसान जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमित और आदित्य की जोड़ी ने कनिष्क और निशांत की जोड़ी को6-3, 6-3, सार्थक और अजय मलिक की जोड़ी ने कनिष्क जेटली और कषित को 6-2, 6-3 और पार्थ और नीरव शेट्टी की जोड़ी ने देव और दर्श की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed