{"_id":"65a1f84e4aebdaa3b402d150","slug":"pran-pratishtha-the-capital-of-up-is-decorated-like-a-bride-2024-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा: दुल्हन की तरह सज रही है यूपी की राजधानी, पूस के महीने में दिवाली जैसा रंग-रोगन और रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा: दुल्हन की तरह सज रही है यूपी की राजधानी, पूस के महीने में दिवाली जैसा रंग-रोगन और रोशनी
Sat, 13 Jan 2024 08:11 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 13 Jan 2024 08:11 AM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में यूपी की राजधानी लखनऊ सज-संवर रही है। जाड़े के महीने में दिवाली जैसी आभा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
जगमग शहीद पथ।
- फोटो : कुलदीप सिंह
विस्तार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले मेहमानों को लखनऊ से होकर गुजरना होगा। इसके लिए शहर पूरी तरह से तैयार है। रंग-रोगन से लेकर रोशनी तक पर काम हो रहा है। साफ-सफाई के साथ शहर रंग-बिरंगी झालरों में नहा रहा है। शुक्रवार को अयोध्या रोड पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोलों पर रंगीन स्पाइरल लाइटों को लगा दिया है। जिसे पूरी सड़क जगमग हो रही है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। इसके अलावा जिलाधिकारी आवास के पास स्थित लक्ष्मण पार्क का भी दौरा किया। यहां की लाइट कटी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
शहीद पथ में रंग-रोगन
रंगाई का काम जारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिसे लेसा से बात कर उन्होंने जुड़वाया। उसके बाद लक्ष्मण पार्क भी अब रोशन हो गया है। नगर आयुक्त ने बताया अयोध्या रोड की तरह शहर के सभी प्रमुख मार्गों को शहर की प्रवेश सीमा से ही सजाने का काम किया जा रहा है। अयोध्या मार्ग एनएचएआई का है मगर नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और पोल पर स्पाइरल लाइटों को लगाने का काम किया है। उधर शहीद पथ के पास रंग-रोगन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहों पर दिवाली जैसे नजारे
रोशनी से नहाए चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर लखनऊ विश्वविद्यालय गुलाबी रोशनी से नहाएगा। इसके लिए लविवि एवं सभी महाविद्यालयों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ सफाई कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के निर्देशों के बाद शुक्रवार को विवि, सभी सहयुक्त महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं अधिकारियों को संस्था में अवकाश करने, सफाई अभियान चलाने और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश जारी किए। रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर जारी पत्र के मुताबिक 22 से 26 जनवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में प्रकाश की विशेष व्यवस्था की जाएगी।