फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pramod Kumar Patel joins Congress.

UP Congress: सपा को जोरदार झटका: प्रमोद पटेल ने समर्थकों संग थामा कांग्रेस का हाथ

Sat, 25 Nov 2023 10:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Nov 2023 10:33 PM IST
सार

कांग्रेस ने सपा को एक और झटका दिया है। प्रमोद पटेल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि अभी कई और कुर्मी नेता पार्टी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Pramod Kumar Patel joins Congress.
कांग्रेस की सदस्यता दिलाते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के पूर्व सांसद जंग बहादुर पटेल के बेटे एवं सपा के प्रतापगढ़ के लोकसभा के प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार पटेल ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

विज्ञापन


कुर्मी बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले प्रमोद पटेल का कांग्रेस में जाना सपा के लिए जबरदस्त झटके के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि जल्द ही अन्य कई कुर्मी नेता भी पार्टी की सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: पिछड़े, दलित और मुसलमानों को 68 फीसदी से ज्यादा भागीदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाग्य नगर में बुलडोजर बाबा का स्वागत है... तेलंगाना में योगी ने किया रोड शो, सिर चढ़कर बोला जादू


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार शाम अपने समर्थकों के साथ पहुंचे प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि भाजपा से मोर्चा लेने का माद्दा सिर्फ कांग्रेस में है। यही वजह है कि वह पिछड़ों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना एवं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed