{"_id":"6a5403f20613f32a7b0e2a17","slug":"power-outage-in-nazirabad-for-four-hours-business-affected-lucknow-news-c-13-lko1070-1825118-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नजीराबाद में चार घंटे बिजली ठप, व्यापार पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नजीराबाद में चार घंटे बिजली ठप, व्यापार पर असर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। अमीनाबाद न्यू उपकेंद्र के इलाके नजीराबाद में रविवार शाम को एबीसी में आग लग गई। इससे चार घंटे तक करीब 150 दुकानों व शोरूम की बिजली ठप रही, जिससे व्यापार पर असर पड़ा। शाम 8:30 बजे बिजली दोबारा चालू हुई।
व्यापारी नेता सुरेश छबलानी ने बताया कि शाम 4:30 बजे एबीसी जलने लगी। इससे ग्राहकों में भगदड़ मच गई। हालांकि, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, मगर शाम तक बिजली चालू न होने से व्यापारियों और आसपास के रिहायशी इलाकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, जेई प्रखर सिंह ने बताया कि दो खंभों के बीच एबीसी जंपर कटने से नीचे गिर गई थी, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई।
इसी प्रकार विपिनखंड उपकेंद्र के विशालखंड तीन से पांच के उपभोक्ताओं को एक घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। एचएएल उपकेंद्र के इलाकों में अचानक बिजली बंद कराने के कारण 30 मिनट तक परेशानी रही। गोमतीनगर के दयाल होटल के पास पोल पर आग लगने से एक घंटे तक बिजली बंद रही।