फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power failure for 10 to 18 hours

Lucknow News: 10 से 18 घंटे तक गुल रही बिजली

Mon, 04 Mar 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Power failure for 10 to 18 hours
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की लापरवाही से बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। फरवरी महीना अनुरक्षण माह के तहत मनाया गया। इस दौरान शहर से गांवों तक के विद्युत उपकेंद्रों पर काम कराए गए, लेकिन शनिवार की रात हवा और बारिश ने अनुरक्षण कार्यों की पोल खोलकर रख दी। कहीं पर 18 तो कहीं पर 10 घंटे बिजली गुल रही। शहर में बिजली की आवाजाही से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 400 गांव रातभर अंधेरे में रहे। इसकी वजह से आठ लाख आबादी को पेयजल समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

हवा और बारिश से शनिवार की रात विद्युत उपकेंद्र कठगर, डलमऊ, महुवाहार की बिजली गुल रही। सभी जगह रविवार सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही से लोगों को दो-चार होना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर की बिजली शनिवार शाम सात बजे से ही गुल हो गई। पूरी रात उपकेंद्र से जुड़े गांव अंधेरे में रहे। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने पड़ताल की तो 33 केवी लाइन में इंसुलेटर खराब मिले। रविवार को करीब 18 घंटे बाद दोपहर एक बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अजय कुमार मिश्रा, मनीष तिवारी, धीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मनीष मोदनवाल ने बताया कि मामूली बारिश या हवा चलने से ही बिजली गुल हो जाती है। जेई राजेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से जुड़े गांवों की बिजली शनिवार रात 10 बजे गुल हो गई। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पाए। सुबह 12 बजे बिजली आई, तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा लालगंज, लालगंज तहसील, बरस उपकेंद्रों से जुडे़ गांवों की बिजली पांच घंटे गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडीएसएस योजना से नहीं मिल पाई राहत
विद्युत सुधार के लिए जिले में जर्जर तार, खंभे समेत अन्य कार्यों के लिए चल रही रिवैंप, डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) से भी उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिलती दिख रही। यह हाल तब है जब योजना के तहत आधा काम हो चुका है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बहुत दूर है। 147 करोड़ रुपये की यह योजना दिसंबर, 2024 तक पूरी होनी है, लेकिन बिजली संकट अब भी बरकरार है।


बहाल करा दी गई आपूर्ति
अनुरक्षण माह के तहत विद्युत उपकेंद्रों, लाइनों समेत अन्य कार्य कराए गए हैं। अभी कार्य चल भी रहा है। बरसात की वजह से बिजली गुल हुई थी। सभी जगह बहाल करा दी गई है।
- आरके सिंह, मुख्य अभियंता रायबरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed