फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power cut will apply in areas where people dont give power bill.

जहां कम लोग भरते हैं बिजली का बिल, वहां पूरे इलाके में हो रही कटौती, करीब दो लाख लोग हो रहे परेशान

Mon, 16 Sep 2019 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Sep 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Power cut will apply in areas where people dont give power bill.
- फोटो : amar ujala

जिस इलाके में बिल नहीं भरे जा रहे हैं और बिजली चोरी भी धड़ल्ले से हो रही है तो इसका खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ेगा। बिजली कटौती सभी को झेलनी पड़ेगी। यूपी पावर कॉर्पोर्रेशन ने यह आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए 30 मिनट से लेकर एक घंटे की बिजली कटौती शुरू हो चुकी। इससे 1.90 लाख लोग बिजली कटौती झेलने का मजबूर हैं। बिजली काटे जाने की आधिकारिक पुष्टि चौक खंड के अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने की।
विज्ञापन


दरअसल, बिल नहीं भरने और बिजली चोरी के चलते कई इलाकों के उपकेंद्र हाई लॉसेस (बिजली हानि) श्रेणी में आ गए हैं। लेसा के दोनों जोन में ऐसे 19 उपकेंद्र हैं, जिसमें 12 सिस गोमती एवं 7 ट्रांस गोमती के शामिल हैं। ऐसे उपकेंद्रों की यूपी पावर कॉर्पोरेशन के कंट्रोल रूम ने ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को बिजली कटौती का आदेश जारी कर दिया है। एक उपकेंद्र की बिजली बंद होने से औसतन 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित होते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में ऐसी व्यवस्था पहले थी जो अब लखनऊ में लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को रोजाना हो रही कटौती

विद्युत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आफाक हुसैन नूरबाड़ी उपकेंद्र इलाके के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि एक पखवारे से रोजाना रात को बिजली कट रही है। कभी-कभी दिन में भी बिजली काट देते हैं। इससे उमस भरी गर्मी में इलाके के लोग पसीने-पसीने हो जाते।

एक घंटे तक बिजली बंद करने के आदेश
10 लेसा, ट्रांस गोमती के सर्किल अफसर बीके चौधरी का कहना है कि सर्किल-10 के बीकेटी तहसील, कठवारा, बौरूमऊ, इटौंजा, कुम्हरांवा, आईआईएम रोड 33 केवी फीडर के हाई लाइन लॉसेस होने के कारण बिजली काटने के आदेश हुए हैं। ये फीडर न्यूनतम 30 मिनट और अधिकतम एक घंटे के लिए बंद किए जाएंगे। इससे संबंधित उपकेंद्र के सभी उपभोक्ताओं की बत्ती गुल होगी।

ये है प्रमुख प्रभावित इलाके

ठाकुरगंज, राधा ग्राम, बालागंज, रस्तोगीनगर, सरफराजगंज, मल्लाही टोला, दौलतगंज, हुसैनाबाद, मुफ्तीगंज, रामगंज, मोहिनीपुरवा, शीश महल, चौक, पाटानाला रोड, काश्मीरी मोहल्ला, लाजपतनगर, जगत नरायन रोड, अकबरी गेट, पाटानाला, नक्खास, नादान महल रोड, बिल्लौचपुरा, अशर्फाबाद, अहियागंज, राजा बाजार, डालीगंज, मुकारिमनगर, नेहरूनगर, मोहन मीकिन रोड, मोहान रोड, पारा, बीकेटी, इटौंजा, आईआईएम रोड, दुबग्गा, काकोरी रोड, हरदोई रिंग रोड, गोसाईगंज कस्बा एवं गांव।

ये हैं 33 केवी उपकेंद्र
लेसा सिस गोमती के रेस कोर्स, न्यू कैंट, विक्टोरिया चौक, महताब बाग, गऊघाट, नादान महल रोड, इक्का स्टैंड, राधा ग्राम, नूरबाड़ी, आवास विकास दुबग्गा, नादनगंज, शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी और ट्रांस गोमती के बीकेटी तहसील, कठवारा, बौरूमऊ, इटौंजा, कुम्हरांवा, आईआईएम रोड एवं गोसाईंगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed