बिजली के लिए फिर हुआ बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीओ एवं जेई की सूचना के बाद भी क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता मौके पर नहीं
पहुंचे। बाद में एसडीओ ने पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों को गांव में
100 केवीए की जगह पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिनों के भीतर लगवाकर
बिजली संकट की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया तब बवाल खत्म हुआ।
ग्रामीणों
ने बताया कि उसरना गांव का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 26 जुलाई को जल गया
था। तब से लेकर अब तक गांव में बिजली की समस्या बनी है। ग्रामीणों ने
हंगामा किया था तब ट्रांसफार्मर बदला गया।
चंद घंटे के बाद ही ट्रांसफार्मर
जल गया। तब ग्रामीणों ने लेसा के अधिशासी अभियंता से 250 केवीए का
ट्रांसफार्मर रखने की मांग की। जब सुनवाई नही हुई तो 13 अगस्त को ग्रामीणों
ने इटौंजा उपकेंद्र पर फिर हंगामा व बवाल किया।