फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power cut in fatehganj

फतेहगंज उपकेंद्र नौ घंटे तक ठप, हंगामा

Sun, 04 Aug 2013 09:03 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 04 Aug 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
power cut in fatehganj

फतेहगंज उपकेंद्र शनिवार को करीब नौ घंटे तक ठप रहा। इसके चलते करीब दस

विज्ञापन
हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सुबह से शाम तक बिजली संकट झेलना पड़ा।

इसके विरोध में दोपहर में लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा कर नाराजगी व्यक्त की। वहीं शाम से पुरनिया उपकेंद्र की 33 केवी आपूर्ति फेल होने से अंधेरा पसरा है। रात साढ़े नौ बजे जली चालू हुई।

उपकेंद्र की सुबह नौ बजे अचानक बत्ती गुल हो गई। काफी जांच के बाद जब बिजली गायब होने का पता नहीं चल सका तो केबल फॉल्ट की पुष्टि हो सकी। इसकी सूचना केबल फॉल्ट लोकेटर को दी गई।

लोकेटर काफी देर से आया, जिससे केबल फॉल्ट स्थल की पहचान नहीं हो सकी। दोपहर बाद यह कार्य हुआ तो 33 केवी भूमिगत केबल को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

यह कार्य शाम को 6:15 बजे खत्म हुआ उसके बाद बिजली चालू हो सकी। अधिशासी अभियंता अनूप सक्सेना ने बताया कि केबल फॉल्ट के अलावा अन्य खामी के चलते बिजली को चालू करने में वक्त लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed