फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poster of the film being made on Baba Neeb Karori released

Lucknow News: बाबा नीब करौरी पर बन रही फिल्म का पोस्टर जारी

Fri, 04 Jul 2025 04:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
Poster of the film being made on Baba Neeb Karori released

विज्ञापन
●  डॉ. विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूअर- डैट चेंज माय लाइफ’ से प्रेरित है फिल्म
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बाबा नीब करौरी, जिनकी आध्यात्मिक शक्ति ने स्टीव जॉब्स, अदाकारा जूलिया रॉबर्ट्स और फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग जैसे लोगों को भारत की ओर खींचा, उनके जीवन पर तीन फिल्मों की श्रृंखला बन रही है। जल्द ही यह फिल्म  दर्शकों के सामने होगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म ‘स्टेज’ पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को गोमतीनगर में फिल्म निर्माता और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता के जरिए दी।

शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। यह तीन फिल्मों की श्रृंखला डॉ. विशाल की किताब ‘डिवाइन डिटूअर- डैट चेंज माय लाइफ’ से प्रेरित है जिसका विमोचन भी इस मौके पर किया गया। बाबा नीब करौरी पर आधारित तीन फिल्मों की श्रृंखला (ट्रिलॉजी) को हिंदी, अंग्रेजी, ब्रज, भोजपुरी और अवधी भाषा में बनाई जा रही है। यह तीन फिल्मों की श्रृंखला डॉ. विशाल की किताब डिवाइन डिटूअर- डैट चेंज माय लाइफ से प्रेरित है।
विज्ञापन


पेशे से चिकित्सक डॉ. विशाल चतुर्वेदी बीते एक दशक से फिल्म निर्माण की दुनिया में हैं। उन्होंने गुलाब गैंग, हुड़दंग, डेढ़ बीघा जमीन जैसी फिल्मों पर काम किया है। उनकी हालिया लिखित टीवी सीरीज ‘फौजी-2’ फिलहाल दूरदर्शन पर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed