{"_id":"6ab1437151454124fb002395","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1930995-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी का ऑफिस निजी कंपनी वालों के कब्जे में, मेंटीनेंस जमा करने की व्यवस्था बदली,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी का ऑफिस निजी कंपनी वालों के कब्जे में, मेंटीनेंस जमा करने की व्यवस्था बदली,
विज्ञापन
अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी का ऑफिस निजी कंपनी वालों के कब्जे में, मेंटीनेंस जमा करने की व्यवस्था बदली,
आवंटी ने बताया कि व्यवस्था बदलने से कैश में जमा हो रहा बिजली बिल
एलडीए के टेकओवर करने से पहले नया मोड़,
कल एनसीएलटी में है मामले की सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शहीद पथ स्थित अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप एलडीए के टेकओवर से करने से पहले ही एक नया विवाद सामने आ गया है। अंसल के ऑफिस में कई दिनों से एक निजी कंपनी के लोग बैठ रहे हैं। उसके बाद यहां पर मेंटीनेंस चार्ज जमा करने की व्यवस्था भी बदल गई है। अब वहां पर मेंटीनेंस कैश में जमा करने को कहा जा रहा है।
अंसल के एक निवासी ने बताया कि सोमवार को वह अपना बिजली का बिल जमा करने के लिए टाउनशिप स्थित अंसल के ऑफिस गया तो वहां पर मौजूद कर्मी दीपाली ने बताया अब दूसरी कंपनी वालों ने इसे खरीद लिया है, अब मेंटीनेंस उनके खाते में ही जाएगा। अब यह कैश ही जमा करना होगा। ऑनलाइन नहीं जमा किया जाएगा। आवंटी ने बताया कि कैश नहीं था वह इस कारण वापस लौट आया। आवंटी ने बताया कि उनका बिजली कनेक्शन प्रोस्टपेड है। उसका बिल वह अंसल में जमा करते हैं और फिर अंसल बिजली विभाग को जमा करता था। अमर उजाला ने जब इस बदलाव को लेकर दीपाली से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि अब कंपनी अब ऑफिस का मैनेजमेंट दूसरी कपंनी वालों के पास चला गया है। अभी उनका यूपीआई क्यूआर कोड नहीं बना है इसलिए कैश जमा करने को कहा जा रहा है। जो लोग चेक से जमा कर रहे हैं उनका जमा किया जा रहा है। अंसल आवासीय समिति के अध्यक्ष एमएल साहू ने बताया कि मेंटीनेंस ऑफिस में कोई नई कंपनी आने की चर्चा है। करीब 20 दिनों से स्ट्रीट, सफाई व अन्य कार्य प्रभावित हैं। बिजली का बिल कैश में रिचार्ज कराने को कहा जा रहा है।