फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Post covid cell in non covid hospitals

नॉन कोविड अस्पतालों में बनेगी पोस्ट कोविड सेल, फिजियोथेरेपिस्ट, चेस्ट फिजिशियन से लेकर मनोचिकित्सक की भी होगी तैनाती

Tue, 11 May 2021 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Post covid cell in non covid hospitals
कोरोना मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें पोस्ट कॉविड समस्याओं से निजात दिलाने के लिए चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉक्टर डीएस नेगी ने सोमवार को आदेश दिया कि सभी नॉन कोविड अस्पतालों में पोस्ट कोविड-19 सेल बनाई जाए।
विज्ञापन

इस सेल में फिजियोथिरेपिस्ट, चेस्ट फिजिशियन से लेकर मनोचिकित्सक की भी तैनाती की जाएगी। ये सभी विशेषज्ञ कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों को जरूरी जानकारियां देंगे ताकि कोरोना वायरस के कारण शरीर में होने वाले नुकसान की भरपाई जल्द की जा सके। फिजियोथिरेपिस्ट लोगों को बताएंगे कि कोरोना निगेटिव होने के बाद उन्हें कौन से व्यायाम करने हैं, जिससे फेफड़े सामान्य रूप से काम करें। चेस्ट फिजिशियन रोगी की जांच कर उनको जरूरी दवाएं देंगे। मानसिक रोग विशेषज्ञ लोगों की काउंसिलिंग करेंगे ताकि वह खुद को जल्द सामान्य कर सकें। इन चिकित्सकों की सलाह ओपीडी के समय में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed