फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   possibility of pregnancy after vasectomy in dufferin hospital lucknow

नसबंदी करा चुकी महिलाओं के लिए खुशखबरी, बन सकेंगी मां

Thu, 02 Feb 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Feb 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
possibility of pregnancy after vasectomy in dufferin hospital lucknow
डेमो - फोटो : demo pic

नसबंदी करा चुकी महिलाएं दोबारा मां बन सकेंगी। इसकी सुविधा डफरिन महिला अस्पताल में 12 साल बाद दोबारा ट्यूबोप्लास्टी (कैनेलाइजेशन) सर्जरी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


अस्पताल की एसआईसी डॉ. सविता भट्ट ने बताया कि नसबंदी करा चुकी महिलाओं की सर्जरी कर लॉक किए गए फैलोपियन ट्यूब को दोबारा ओपन किया जाता है, जिससे वे दोबारा गर्भ धारण कर सके। अस्पताल में विशेषज्ञ न होने के कारण ट्यूबोप्लास्टी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


नसबंदी करा चुकी 28 वर्षीय महिला की बच्चे की मौत हो जाने के कारण उसकी ट्यूबोप्लास्टी की गई है। यह सर्जरी अस्पताल की एसआईसी डॉ. सविता भट्ट व परिवार कल्याण की ओर से आईं डॉ. मधु निगम ने करीब ढाई घंटे में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सविता भट्ट ने बताया कि यह सर्जरी उन महिलाओं की ही हो सकती है जो नसबंदी के बाद बच्चों को किसी कारणवश खो चुकी हों, और परिवार में बच्चे न बचे हों।

गांव से आई महिला को ग्राम प्रधान व शहरी महिलाओं को डीएम से लिखा कर दस्तावेज लाना होगा। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी केवल 40 की उम्र तक ही की जाती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed