{"_id":"6750bc2989f7b1a18d0ff6f5","slug":"polytechnic-classes-will-be-held-even-on-holidays-for-those-enrolling-late-lucknow-news-c-13-1-lko1029-980350-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक: देरी से दाखिला लेने वालों की छुट्टी के दिन भी लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक: देरी से दाखिला लेने वालों की छुट्टी के दिन भी लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में देरी से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी। जररूत पड़ने पर रविवार को भी क्लास लेकर इनका कोर्स पूरा कराया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्यो ने इस संबंध में विभाग के शिक्षकों को निर्देश जारी किया है।
विलंब से प्रवेश लेने वालों का कोर्स पूरा नहीं हुआ है, उधर सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में इन विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारियां भी अधूरी हैं।
इस संबंध में विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य से मुलाकात कर परीक्षा से पहले कोर्स पूरा कराने की मांग की। हीवेट पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य कुदंन सिंह ने कहा कि इन विद्यार्थियों का कोर्स परीक्षा से पहले पूरा कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित शिक्षक के साथ मिलकर पढ़ाई करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
20 से बैक पेपर, 28 से सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने की संभावना
दो सप्ताह बाद पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के अनुसार, 20 दिसंबर से बैक पेपर और 28 दिसंबर से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। परीक्षा के संबंध में अभी आधिकारिक समयसारिणी जारी की जाएगी।