फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः अतिक्रमण हटवा रहे दरोगा को पीटा, हंगामा, लगाया वसूली का आरोप

Sat, 03 Aug 2019 02:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
policemen beaten by shopkeepers
दरोगा की पिटाई के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अतिक्रमण हटवा रहे लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड चौकी प्रभारी पर नवाबपुरवा इलाके में ठेले वालों ने हमला कर दिया। पुलिस ने सख्ती की तो वहां मौजूद पटरी दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठी पटककर उन्हें खदेड़ा। वहीं हमले में दो आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर दो नामजद और आधा दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। वहीं ठेले वालों ने दरोगा पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

policemen beaten by shopkeepers
दरोगा की पिटाई के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गोमतीनगर थाना क्षेत्र में नवाबपुरवा के पास सड़क किनारे अंडा, सब्जी और खाने-पीने के सामान का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार देर शाम विवेकखंड चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने चेतावनी देने के बाद भी ठेला न हटाने पर कार्रवाई की बात कही। इसको लेकर दरोगा व अंडा ठेला दुकानदार इश्तियाक व इफ्तिखार से कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों ने अपने आधा दर्जन सहयोगियों संग दरोगा पर हमला कर दिया। कुछ लोगों के बीच-बचाव के कारण दरोगा को वहां से हटाया गया। गोमतीनगर की पुलिस ने वहां लगे सभी ठेलों को हटवाना शुरू किया तो हंगामा होने लगा।

policemen beaten by shopkeepers
आरोपी इश्तियाक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने फटकारीं लाठियां, हुई नारेबाजी
पुलिस ने सख्ती शुरू की तो वहां मौजूद इश्तियाक और इफ्तिखार के सहयोगियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगा नारेबाजी की। पुलिस ने मौके से इश्तियाक और इफ्तिखार को दबोचा तो उसे छुड़ाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। ठेले वालों का आरोप है कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आए दिन रुपये वसूलते हैं। साथ ही खाने-पीने का सामान भी बिना रुपये दिए ले जाते हैं। विरोध पर जेल भेजने की धमकी देते हैं। इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर ने आरोप निराधार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
policemen beaten by shopkeepers
आरोपी इफ्तिखार - फोटो : अमर उजाला

एक घंटे तक रही अफरा-तफरी
पुलिस व ठेले वालों के बीच हुए संघर्ष के दौरान आसपास करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक तरफ से सड़क पर आवाजाही बंद हो गई। गोमतीनगर सर्किल की तीनों थाने की पुलिस बुला ली गई। इंस्पेक्टर गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक, सड़क किनारे अवैध रूप से ठेला लगाने वालों को मना कर रहे दरोगा पर हमला किया गया है। दो आरोपियों इश्तियाक और इफ्तिखार को गिरफ्तार िकया है। आधा दर्जन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। सभी पर बलवा, सरकारी काम में बाधा, सात क्रिमिनल लॉ के तहत केस दर्ज किया है।


 
विज्ञापन
policemen beaten by shopkeepers
दरोगा की पिटाई के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे में पुलिस पर दूसरा हमला
24 घंटे में दो थानाक्षेत्रों में पुलिस पर दो बार हमले हुए। बृहस्पतिवार देर रात को गोसाईंगंज थाने में युवक की हत्या के मामले में कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। ग्रामीणों ने थाने पर पथराव कर दिया था। वहीं शुक्रवार देर शाम गोमतीनगर में ठेले वालों ने दरोगा पर हमला कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed