फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policemen arrested three bookies in Raebareli

आईपीएल मैचः सट्टेबाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़, छापे में लाखों रुपये समेत मिला ये सब सामान

Wed, 24 Apr 2019 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Apr 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
policemen arrested three bookies in Raebareli
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने रायबरेली के बेलीगंज में सट्टेबाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये लोग आईपीएल मैच के दौरान हार-जीत के नाम पर लाखों रुपये का सट्टा लगवाते थे। पुलिस ने छापा मारकर मौके से तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 12 आरोपी मौके से भाग निकले। सटोरियों के पास से 11.41 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बेलीगंज में जसप्रीत सिंह उर्फ गोलू सरदार के घर पर सट्टा का कारोबार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल अतुल सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी जेपी यादव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान घर के अंदर आईपीएल मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था।
विज्ञापन


साथ ही फोन पर दस हजार रुपये व 20 हजार का सट्टा लगाने की आवाजें आ रहीं थीं। एसपी ने बताया कि टीम ने अंदर घुसकर तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि 12 सटोरिये मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहर के अहियारायपुर निवासी सादिक, सत्य नगर निवासी रमेश चंद्र गुप्ता और अमृत नगर गांधी धर्मशाला निवासी राहुल साहू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर ली गई भागे आरोपियों की पहचान

policemen arrested three bookies in Raebareli
बरामद हुए रुपये - फोटो : amar ujala
एसपी ने बताया कि भागे आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। इनमें बेलीगंज निवासी गोलू सरदार, छोटी बाजार निवासी पप्पू चिकना, राजू सोनार, राना नगर निवासी सिंपल सिंह, सर्वोदय नगर निवासी पवन बक्सा, प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी करनलाल, सत्य नगर निवासी गोलू लाला, इंदिरा गार्डेन निवासी सोनू सिंह, प्रभुटाउन निवासी छोटे उर्फ रामजी मिश्रा, स्टेशन रोड निवासी राहुल अग्निहोत्री, अमृत नगर निवासी आशीष साहू व अमरनाथ शामिल हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है। 

सटोरियों के पास से 11.41 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सट्टा लिखे जाने की पर्ची व तीन मोबाइल भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed