फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policeman suspended in mla

पेशी पर विधायक को करा रहे थे सैर, सिपाही सस्पेंड

Mon, 26 Aug 2013 01:55 AM IST
लखनऊ/इंटनेट डेस्क
लखनऊ/इंटनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
policeman suspended in mla

पार्टनर के कत्ल के आरोप में जेल में बंद एमएलसी एसपी सिंह ने शनिवार को पेशी के बहाने शहर में सैर की। इस पर किसी ने एसएसपी से शिकायत कर दी।

विज्ञापन


इस एसएसपी ने विधायक को सैर कराने के आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जानकारी कोर्ट को दी जाएगी।

हत्या के मामले में जेल में बंद एमएलसी एसपी सिंह को शनिवार को शहर में सैर करते देख एक व्यक्ति ने पुलिस अफसरों को फोन किया। इस पर आरआई कुलभूषण ओझा को मामले की जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


कोर्ट के लॉकप से पता चला कि एसपी सिंह को कांस्टेबल इंद्रसेन की अभिरक्षा में पेशी के लिए भेजा गया है। संबंधित कोर्ट के पेशकार व पैरोकार से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि एसपी सिंह की काफी देर पहले पेशी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने पेशी पर आए एसपी सिंह के साथ कांस्टेबल इंद्रसेन की तलाश में पूरी कचहरी खंगाल डाली लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला।

सूत्रों के मुताबिक विधायक ने दिन भर विभिन्न स्थानों की सैर करने के साथ अपने स्कूल के सिलसिले में विभिन्न लोगों से बातचीत की। इसके बाद शाम को कांस्टेबल इंद्रसेन के साथ कचहरी पहुंचे।

आरआई ने दोनों से पूछताछ के बाद एसएसपी को जांच रिपोर्ट भेजी। एसएसपी जे रविंदर गौड ने कांस्टेबल इंद्रसेन को निलंबित कर दिया है। इसके साथ पेशी के लिए जेल से निकले एसपी सिंह के कई घंटे गायब रहने की कोर्ट को जानकारी दी जा रही है।


आरआई कुलभूषण ओझा ने बताया कि रसूखदार बंदियों को कोर्ट में पेशी के दौरान विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए औचक जांच करने के लिए टीमें बनाई जा रही हैं।

पेशी पर आए बंदी को कहीं घुमाने या कोई सुविधा मुहैया कराने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो लखनऊ पब्लिक स्कूल का संस्थापक प्रबंधक एसपी सिंह अपने पार्टनर सीपी सिंह की हत्या के मामले में काफी समय से जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed