{"_id":"60938a598ebc3e83fa54a30b","slug":"police-will-give-recovered-oxygen-cylinders-to-hospitals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस अस्पताल व जरूरतमंदों को देगी जब्त किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर, एडीजी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस अस्पताल व जरूरतमंदों को देगी जब्त किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर, एडीजी ने जारी किए निर्देश
Thu, 06 May 2021 01:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 May 2021 01:45 PM IST
सार
कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर की मांग बढ़ने के साथ इनकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इसकी शिकायत पर बीते दिनों पुलिस ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर व इंजेक्शन बरामद किए थे।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कालाबाजारी करने वालों से बरामद ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। एडीजी कानून व्यवस्था के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जेसीपी अपराध को एसओपी बनाकर जल्द नियमानुसार व हाईकोर्ट के आदेश के तहत काम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर की मांग बढ़ने के साथ इनकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इसकी शिकायत पर बीते दिनों पुलिस ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर व इंजेक्शन बरामद किए थे। इस संकट काल में पुलिस पर इन्हें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने का दबाव बढ़ने लगा। मामले को लेकर उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाई गई।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने हाईकोर्ट की पीआईएल पर हुए आदेश का हवाला देते हुए पत्र जारी किया। इसमें उस आदेश के तहत इंजेक्शन जरूरतमंदों और अस्पतालों को उपलब्ध कराने का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
आदेश की प्रति मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी को दिया। उन्होंने विशेष समिति बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जेसीपी के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश के दायरे में रहते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर, इंजेक्शन व दवा जरूरतमंदों और अस्पतालों को दी जाएगी।
Trending Videos
353 सिलेंडर किए थे बरामद
कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कस पुलिस ने 353 सिलेंडर बरामद किए हैं। सबसे बड़ी बरामदगी जानकीपुरम थाने में 115 और गुडंबा थाने में 87 सिलेंडर की हुई थी। कृष्णानगर में 54 ऑक्सीजन सिलेंडर मिले थे।