फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police take 50 kg wheat and rice as a rape penalty

दुष्कर्म का दंड : 50 किलो गेहूं, 50 किलो चावल

Sat, 14 Nov 2015 09:49 AM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
police take 50 kg wheat and rice as a rape penalty

दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा के कानून बनाए जा रहे हैं, वहीं पुलिस पुराने ढर्रे पर है। तभी तो पारा थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि महिला दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 50 किलो गेहूं और 50 किलो चावल का दंड सुनाकर समझौता करा दिया।

विज्ञापन


यह अलग बात है कि दरोगा और सिपाही ने मोटी रकम झटक ली। अनाज न मिलने से आहत पीड़िता ने थानेदार से शिकायत की है।

सूत्रों के मुताबिक, पारा थाना क्षेत्र के एक कार चालक ने 27 अक्तूबर को अपने ही गांव की मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत पर धमकी देकर भगा दिया। अस्तव्यस्त हालत में घर लौटी महिला ने पति को आपबीती सुना दी। पति उसे लेकर थाने पहुंचा।
विज्ञापन


एसओ की गैरमौजूदगी में एक पुलिसकर्मी ने शिकायत सुनी। आरोपी को थाने में तलब किया। मंदबुद्धि महिला के गरीब पति को मुकदमा दर्ज कराने के कानूनी झमेले बताए। हमदर्दी जताते हुए उसे साल भर का राशन लेकर समझौते पर राजी किया। दूसरी तरफ आरोपी को दुष्कर्म में जेल भेजने की धमकी देने के साथ हड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को नहीं मिला अनाज, पुलिस ने ली मोटी रकम

police take 50 kg wheat and rice as a rape penalty

दो घंटे चली पंचायत में आरोपी ने 50 किलो गेहूं व 50 किलो चावल देने का वादा करके पीड़िता से समझौता कर लिया। पुलिसकर्मी ने समझौता कराने के एवज में मोटी रकम ली। कई दिन बाद भी आरोपी द्वारा अनाज न दिए जाने पर दंपती ने इलाके के दरोगा से गुहार लगाई।

उसने आरोपी के साथ उसके भाई को भी तलब किया। दरोगा ने भी जेल भेजने की धमकी देकर रकम ऐंठी और पीड़िता को जल्द अनाज दिलाने का आश्वासन देकर टरका दिया।

इस बीच गांव के लोगों को दंपती द्वारा एक क्विंटल अनाज पर दुष्कर्म के आरोपी से समझौते की भनक लगी। अनाज भी न मिलने को लेकर उसे ताने दिए। आहत दंपती ने शुक्रवार को उच्चाधिकारियों से शिकायत की।

एसओ पारा अशोक यादव ने बताया कि मंदबुद्धि महिला की शिकायत पर खुद जांच की। महिला ने कई बार बयान बदले और युवक पर खर्चा न देने का आरोप लगाया। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में करीबी संबंध बताए हैं। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


दुष्कर्म पीड़िता से आरोपी का समझौता कराए जाने का मामला जानकारी में नहीं था। अब अपने स्तर से जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।
शिवराम यादव, एएसपी सिटी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed