फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police station in-charge beaten by bhajyumo worker

सिद्धू का पुतला फूंक रहे भाजयुम कार्यकर्ताओं ने मारा चौकी प्रभारी को थप्पड़, लाठीचार्ज

Wed, 22 Aug 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
police station in-charge beaten by bhajyumo worker
पुलिस से झड़प करते कार्यकर्ता

हजरतगंज चौराहा पर मंगलवार शाम नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंकने आए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुतला दहन के बाद चौराहा पर जाम लगने पर पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की तो वह हाथापाई और धक्का-मुक्की करने लगे।

विज्ञापन


सचिवालय चौकी प्रभारी को थप्पड़ मार दिया जिससे माहौल गरमा गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भाजपाई भागकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और गेट पर हंगामा करने लगे। उधर, पुलिस ने घायल भाजपाइयों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जानकारी पाकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी आ गए और अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही को निलंबित करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, दयाशंकर सिंह समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर करीब चार घंटे चला हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शाम करीब सात बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के करीब 150 कार्यकर्ता पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला लेकर हजरतगंज चौराहा पहुंचे थे।

कार्यकर्ताओं ने चौराहा घेर लिया और पुतले में आग लगा दी। सड़क पर जाम लगने लगा तो सचिवालय चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह ने कार्यकर्ताओं को टोका। उन्हें हटने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगे। कार्यकर्ता अराजक हो गए और चौकी प्रभारी से धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी जिससे माहौल गरमा गया।

कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता चौराहा से शोर मचाते हुए भागे और भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में घुस गए। यहां से लाठी-डंडे लेकर कार्यकर्ता बाहर निकले और गेट पर ही पुलिस के खिलाफ हंगामा व नारेबाजी करने लगे।

इस बीच भाजपाइयों और पुलिस के बीच टकराव की जानकारी पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी समेत कई अधिकारी व आसपास के थानों की फोर्स भी वहां आ गई। भाजपाई हजरतगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही को निलंबित करने की मांग करने लगे। उधर, लाठीचार्ज और भगदड़ में घायल भाजपाइयों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। 


जानकारी पाकर भाजपाई भी सिविल अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सिविल अस्पताल के गेट पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, दयाशंकर सिंह समेत कई नेताओं ने सिविल अस्पताल पहुंचकर उन्हें समझाया। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed