फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police shooted goon in Aliganj

मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स में कर्मचारी की हत्या कर लूटे थे 40 लाख के गहने

Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police shooted goon in Aliganj
अलीगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार तड़के तीन बजे हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश राहुल सिंह को मार गिराया।
विज्ञापन

उसने आठ दिसंबर को कपूरथला चौराहे के पास दिनदहाड़े तिरुपति ज्वैलर्स में घुसकर लूटपाट की थी। इस दौरान कर्मचारी को गोली भी मार दी थी, जिसकी मौत हो गई थी। मामले में राहुल के दो साथी पहले ही गिरफ्तार हैं।
प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक बंधा रोड पर पुलिस टीम को गश्त के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखे। रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा भाग निकला। घायल की शिनाख्त राहुल सिंह के रूप में हुई। गंभीर हालत को देखते हुए उसे भाऊराव देवरस अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कपूरथला स्थित निखिल अग्रवाल के तिरुपति ज्वैलर्स में आठ दिसंबर को बदमाशों ने कर्मचारी श्रवण को गोली मारकर 40 लाख के सोने के गहने लूट लिए थे।
मामले में गाजीपुर सेक्टर-सी निवासी हर्ष सिंह उर्फ हनी सिंह और गुडंबा के कल्याणपुर निवासी रवि कुमार वर्मा को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी शातिर बदमाश राहुल सिंह की तलाश थी। पुलिस कमिश्नर ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
77 फुटेज खंगालने पर हुई पुष्टि
पुलिस के मुताबिक बदमाश राहुल, सौरभ, हर्ष और रवि ने तिरुपति ज्वैलर्स में लूट की थी। हर्ष ने वारदात से एक दिन पहले ग्राहक बनकर दुकान की रेकी की थी। वहीं, घटना के दौरान भागते समय कर्मचारी श्रवण के पकड़ने पर राहुल सिंह ने उसे गोली मार दी थी। लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले 77 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। इसमें राहुल व उसके साथियों की फोटो सामने आई थी। निशातगंज में इनकी बाइक लावारिस हालत में मिली थी।

शाहजहांपुर में भी दी गई थी दबिश
दरोगा विजय शंकर सिंह के मुताबिक राहुल की गिरफ्तारी के लिए शाहजहांपुर में कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ न लगा। ऐसे में उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात राहुल के शहर में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंची थी। एसीपी अलीगंज सै. अली अब्बास के मुताबिक राहुल के पास से कंट्रीमेड 9एमएम पिस्तौल, एक .32 बोर कंट्रीमेड पिस्तौल, तमंचा, 36 कारतूस 315 बोर, 18 कारतूस 9 एमएम, 315 बोर का देसी रायफल, 18 कारतूस .32 बोर, 6 खोखा, 16 सोने के जेवरात और चांदी का सामान मिला है। क्राइम ब्रांच के सरताज, अतुल पांडेय व इंद्रप्रताप ने बताया कि राहुल के खिलाफ आशियाना थाने में हत्या, अलीगंज में तिरुपति ज्वैलर्स में हत्या व लूट के अलावा 2010 में बलवा, हत्या का केस है। इंदिरानगर, गोमतीनगर में भी लूट का मुकदमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed