फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Bharti Paper Leak News: Inspector Lodged FIR Of Paper Leak, OMR Seat Filled By Taking Out Slip

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती: इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई पेपर लीक की एफआईआर, पर्ची निकालकर भरी गई ओएमआर शीट

Sat, 24 Feb 2024 09:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 Feb 2024 09:18 AM IST
सार

UP Police Paper Leak 2024 : यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक का मामला अब गहराता जा रहा है। 18 फरवरी को हुई इस परीक्षा में एक नकलची के व्हाट्सअप पर मिले थे सवालों के जवाब।

विज्ञापन
UP Police Bharti Paper Leak News: Inspector Lodged FIR Of Paper Leak, OMR Seat Filled By Taking Out Slip
सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक पर हर जिले में आंदोलन हो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा के दौरान कृष्णानगर स्थित एक स्कूल में परीक्षार्थी सत्य अमन कुमार के पास मिली सवालों के जवाब की पर्ची से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। एफआईआर दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर ने भी तहरीर में सुनियोजित तरीके से पेपर लीक होने की बात लिखी है। वहीं, परीक्षार्थी को सवालों के जवाब व्हाट्सएप पर भेजने वाले आरोपी नीरज को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपी नीरज को प्रश्नों की जानकारी कहां से मिली, यह अहम सवाल अभी तक अनसुलझा है।

विज्ञापन


कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा स्थित सिटी मॉडर्न एकेडमी स्कूल में 18 फरवरी को दूसरी पाली में पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही थी। इंस्पेक्टर रामबाबू, सिंचाई विभाग के जेई व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अम्बरीश कुमार वर्मा, लोक निर्माण विभाग के जई व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सौरभ यादव और केंद्र व्यवस्थापक प्रियंका सोनी ड्यूटी पर थीं। तभी शाम 4:55 बजे कक्ष संख्या 24 की निरीक्षक वंदना कनौजिया और विश्वनाथ सिंह ने सूचना दी कि परीक्षार्थी सत्य अमन कुमार पर्ची से नकल कर ओएमआर शीट भर रहा है। जब अभ्यर्थी की तलाशी ली गई तो उसके पास से विभिन्न सवालों की पर्चियां बरामद हुईं। सख्ती से पूछताछ में सत्य अमन ने बताया कि उसे 12 बजे के आसपास ही दोस्त नीरज ने व्हाट्सएप पर सवालों के जवाब भेजे थे। जिसके बाद उसने पर्ची में सभी जवाब लिख लिए थे। इसी पर्ची से वह नकल कर रहा था।
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर रामबाबू के मुताबिक, जब परीक्षा केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा अभ्यर्थी का मोबाइल चेक किया गया तो उसके व्हाट्सएप पर दोपहर 12: 56 बजे नीरज के नंबर से हाथ से लिखे गए उत्तर भेजे गए थे। इनका मिलान परीक्षा केंद्र पर बांटे गए प्रश्नपत्र से करने पर पता चला कि व्हाट्सएप पर भेजे गए सभी उत्तर प्रश्नपत्र से मेल खा रहे हैं। दिन में भेजे गए उत्तर, शाम की पाली के प्रश्नों के क्रमांक संख्या से तो अलग-अलग थे, लेकिन सभी प्रश्नों के उत्तर से मिल रहे थे। एफआईआर में भी इस बात का साफ जिक्र किया गया था कि 18 फरवरी की दूसरी पाली में हुई परीक्षा का यह पेपर सुनियोजित तरीके से लीक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामबाबू की तहरीर पर कृष्णानगर थाने में 19 फरवरी को परीक्षार्थी सत्य अमन कुमार और नीरज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सत्य अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, पर अब तक नीरज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। नीरज के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ होगी। इस मामले में एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि केस दर्ज है। जांच की जा रही है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed